Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/livemung/domains/livemunger.in/public_html/wp-content/themes/masterstroke/assets/lib/breadcrumbs/breadcrumbs.php on line 252
पति से विवाद के बाद पत्नी ने की आत्महत्या: गोपालगंज के कैथवलिया में वारदात, मृतका की सास ने बहू पर अवैध संबंध का लगाया आरोप – Gopalganj News
गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के कैथवलिया वार्ड नंबर-चार में एक महिला ने पति के साथ हुए विवाद के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर लिया है। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। वहीं, परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौ
.
मृतका की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कैथवलिया वार्ड नंबर-चार निवासी पप्पू कुमार की पत्नी पिंकी देवी (35 साल) के रूप में की गई है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। दरअसल, घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मृतका और उसके पति के बीच विवाद हुआ था।
इलाज के दौरान महिला की हुई मौत
इससे नाराज होकर महिला ने जहर खा लिया। जहर खाते ही महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। वहीं, महिला के पति और सास ने उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका की सास धर्मशिला देवी ने बताया कि उसकी बहु का पड़ोस के एक युवक के साथ अवैध संबंध था।
उसके बेटे ने दोनों को एक साथ देख लिया था। इस कारण दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसने अपनी पत्नी को एक थप्पड़ जड़ दिया था। कुछ देर के बाद मामला शांत हुआ, जिसके बाद उसने खाना बनाया और जहर खा लिया। फिर उसने उल्टी करना शुरू किया, तब बेटे ने खेत में जाकर मुझे बताया, जहां मैं काम कर रही थी।
घर पहुंचने पर उसे देखा कि उसकी स्थिति बिगड़ गई है। इसके बाद अपने बेटे को बुलाकर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतका के सास ने बताया कि उसका बेटा पेशे से ऑटो चालक है। पहले वह गोरखपुर में ऑटो चलाता था, जहां से इसके साथ प्रेम हुआ था। इसके बाद बेटे ने इससे शादी कर ली थी।
More Stories
छठ पूजा मेला 2024 की तैयारी को लेकर बैठक: 16 हजार वाहनों की पार्किंग की गई व्यवस्था, 54 बैरिकेडिंग और कुल 60 ड्रॉप गेट होंगे – Aurangabad (Bihar) News
[ad_1] औरंगाबाद के देव में चार दिवसीय छठ महापर्व की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुटी हुई है।...
भाजपा MLA प्रदीप सिंह के बयान पर रिएक्शन: किशनगंज में AIMIM जिलाअध्यक्ष बोले-गिरिराज सिंह कोई टोप या बम नहीं है – Kishanganj (Bihar) News
[ad_1] केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के कार्यक्रम के दौरान अररिया में वहां के भाजपा विधायक प्रदीप कुमार सिंह ने बयान...
अयोध्या से आए संतों ने सहरसा में किया ध्वजारोहण: 108 कुंडलीय महाविष्णु यज्ञ मार्च 2025 से होगा शुरू, पूर्व विधायक सहित कई रहे मौजूद – Saharsa News
[ad_1] सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के सलखुआ प्रखंड अन्तर्गत कोपरिया में आगामी 18 से 26 मार्च 2025 से...
एनडीए के प्रेस कांफ्रेंस से प्रत्याशी गायब: बेलागंज उपचुनाव को लेकर किया जीत का दावा, बोले- बदलाव के मूड में जनता – Gaya News
[ad_1] गया के बेलागंज विधानसभा उपचुनाव को देखते हुए NDA ने मंगलवार को अपने सभी घटक दलों के जिलाध्यक्षों को...
ज्वेलरी व्यवसायी से 5 लाख की लूट: सुपौल के छातापुर इलाके में हथियार के बल पर कैश, आभूषण छीने; बंदूक के कुंदे से मारा – Supaul News
[ad_1] सुपौल के छातापुर थाना क्षेत्र की मोहम्मदगंज पंचायत में मुरलीगंज शाखा नहर पर मंगलवार की देर शाम एक बाइक...
SKMCH में इलाज के दौरान एक युवक की मौत: ग्रामीणों ने जहरीली पेय पदार्थ पीने की जताई आशंका, 2 लोगों की आंख की रोशनी गई – Muzaffarpur News
[ad_1] मुजफ्फरपुर में एक युवक की मौत SKMCH अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। मृतक की पहचान श्याम साहनी...
Average Rating